Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भावसार मोहल्ले से एक मोटरसाइकिल चोरी जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी महेश कुमार शर्मा उम्र 54 साल निवासी भावसार मोहल्ला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने बताया कि फरियादी के घर के बाडे में मोटरसाइकिल रखी थी। जिसे अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गए। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। उल्लेखनीय की शहर सहित जिले में आए दिन वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। तमाम कवायद के बाद भी पुलिस वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

Category

🗞
News

Recommended