Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाहजहाँपुर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह व् पुलिस आधीक्षक एस आनंद की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार होली के सम्बंध में पुलिस लाइन शाहजहाँपुर सभागार में सर्वधर्म,सर्व समुदाय,उधोग व्यापार मण्डल एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सम्भ्रान्त नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों से होली के त्योहार में परंपरानुगत निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं रूट व्यवस्था में आने वाली बाधाओं के सम्बंध में जानकारी की गई। सभागार में आये सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा क्रमवार अपने अपने विचारों को प्रकट किया गया , साथ ही सभी से अपने मोहल्लों आदि में जाकर जनता के सर्वधर्म सम्प्रदायों के लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु जागरूक करने के लिए विस्तृत रूप से बताने हेतु विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी से अपील की गई कि रंगों के खूबरसूरत त्यौहार को एक दूसरे से रंगों,गुलाल के साथ हर्षउल्लास से मनाए एवं अराजकता फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दे जिससे उनपर निगरानी रखी जा सके।

Category

🗞
News
Comments

Recommended