Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य जोरों पर चल रहा है। बुधवार को कुल दो हजार 117 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के चार ब्लॉक में कुल 22 सेंटरों पर कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। इन सेंटरों पर कुल पांच हजार 639 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से दो हजार 117 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। एक हजार 724 लोगों को पहला डोज लगाया गया और 393 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे तक वैक्सीनेशन सेंटर पर ही निगरानी में रखा गया। वैक्सीन लगवाने में बुजुर्ग खासा उत्साह दिखा रहे हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended