Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने जिले के कोतवाली थाने में पंजीबद्ध अपराधों के फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक हजार रूपये नगद ईनाम की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने में पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपी जगदीश पिता राजाराम उर्फ राजा एवं प्रेमलाल पिता भागीरथ निवासी ग्राम रिछोदा जिला शाजापुर की गिरफ्तारी के लिए 1-1 हजार रूपये के नगद ईनाम की घोषणा की गई है। इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए या उन्हें पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर नगद ईनाम दिया जायेगा सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended