Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के सन्दर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2021 की स्थिति में आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 261 सेम्पल में से 06 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले की स्थिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 1867 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 1793 मरीज ठीक हो गए हैं। वर्तमान में जिले में 52 मरीज पॉजिटिव है, जिनका उपचार चल रहा है। पॉजिटिव मरीजों में से 37 जिले में तथा 15 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे है। जिले में अब तक कुल 22 मरीजों की मृत्यु हुई है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 64515 सेम्पल लिए गए है, जिनमे से 64125 परिणाम प्राप्त हुए है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended