Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। ग्राम सखेड़ी में कोटवार की 20 बीघा सेवा भूमि पर अन्य व्यक्ति का कब्जा होने तथा एक व्यक्ति का सीमांकन कई दिनों से लंबित रखने पर कलेक्टर दिनेश जैन ने क्षेत्र के पटवारी सूर्यप्रकाश परमार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही तत्काल प्रभाव से दो वेतन वृद्धियां रोकने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री कस्बे को दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी शिकायतों का निराकरण तत्काल और पारदर्शी ढंग से किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended