Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
संपूर्णानगर रोड स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल का शिक्षक अपने घर पर स्कूल के छात्र छात्राओं को ट्यूशन देने का कार्य करता था। उक्त शिक्षक के पास बड़ी संख्या में छात्राएं व छात्र अलग-अलग बैच में ट्यूशन पढ़ते थे। मंगलवार को शिक्षक का एक छात्रा के साथ अश्लील चैट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में पीड़ित छात्रा की फ्रेंड द्वारा सोशल करना दर्शाया जा रहा था। जिसमें वह आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। कुछ ही देर में उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ने लगा। आरोपी शिक्षक पलिया का होने के चलते लोगों में खासा आक्रोश दिखाई दिया। सुबह सोशल मीडिया पर संज्ञान लेने के बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को कोतवाली ले गई और उसका मोबाइल जप्त कर लिया। जानकारी देते हुए प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चैट वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी शिक्षक को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें दूसरे पक्ष से अभी किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended