Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। शहर की कृषि उपज मंडी में आज से चार दिनों तक किसान उपज नहीं बेच पाएंगे। अब 17 मार्च से खरीदी शुरू होगी। मंडी प्रबंधन ने अनाउंसमेंट करवाकर तथा मैसेज करके किसानों को चार दिनों तक उपज खरीदी नहीं होने की सूचना भेज दी है। एबीरोड स्थित कृषि उपज मंडी एवं टंकी चौराहा स्थित थोक फल सब्जी मंडी में आसपास के 100 ग्रामों के किसान उपज खरीदी बिक्री करने आते हैं। आलू, प्याज व लहसुन की बिक्री के लिए तो आसपास के जिले के भी कई किसान उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं। वर्तमान में आवक का जोर चल रहा है। इसके चलते मंडियों में खासी चहल-पहल नजर आ रही है। लेकिन आगामी 13 से लेकर 16 मार्च तक मंडी में खरीदी नहीं होगी। जानकारी के अनुसार आज माह का दूसरा शनिवार होने से खरीदी नहीं होगी। वहीं रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। जबकि सोमवार एवं मंगलवार को बैंक यूनियनों की हड़ताल की बात चल रही है। ऐसे में व्यापारियों द्वारा साप्ताहिक अवकाश के बाद बैंक हड़ताल के दौरान अनाज खरीदी नहीं करने की सूचना मंडी प्रबंधन को दी है। सूचना में कहा गया है कि बैंक हड़ताल होने से किसानों को भुगतान में समस्या आएगी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended