Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज शुजालपुर सिटी में विधायक निधि से वार्ड क्रमांक 01 में 38,36,533 रुपये की लागत के सीसी रोड़ निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 01 में ही 17,85,034 रुपये लागत के नाली निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 11 में 4,46,441 रुपये लागत से बनने वाले वाल्मीकि समाज के मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया। इस प्रकार कुल 60लाख 68हजार रुपए से अधिक की राशि के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री परमार ने विधायक निधि से 40 हितग्राहियों को हाथठेला एवं नौ हितग्राहियों को गुमटियों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग पालन करें तथा  मास्क लगाएं। श्री परमार ने मध्यप्रदेश में बनने वाले स्मार्ट स्कूल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी पालकों से कहा कि अपने बच्चे को जरूर पढ़ाएं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended