लखीमपुर: जिले में 17 जगह पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों व 45से 60 वर्ष तक के बीमार लोगों को पहली डोज व फ्रंटलाइन वर्कर-हेल्थ वर्कर्स को दूसरा टीका लगा।किए गए टीकाकरण में चिकित्सालय,जिला महिला चिकित्सालय व सभी 15 सीएचसी पर कुल 70 सत्र किए गए। इसमें 140 वैक्सीनेटर शामिल हुए।13990 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष दिन भर में कुल 5303 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें1582 फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ वर्कर को सेकंड डोज का टीका लगा।वही 3182 (60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों व 45-60 वर्ष तक के रुग्णतायुक्त व्यक्तियों को पहली डोज का टीका लगा। टीकाकरण केन्द्रों पर मास्क, सेनाटाइजर व दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी ने टीके लगवायें। जिले के स्वास्थ्य महकमे के अन्य अधिकारी व डीएम द्वारा नामित अधिकारी इस टीकाकरण में मौजूद रहे
Comments