Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अयोध्या जिले के बीकापुर में युव जन सभा की बैठक में ब्लाक व नगर अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी,ब्लाक से आर के वर्मा तथा नगर से अजय उर्फ श्याम यादव बने युव जन समाजवादी से अध्यक्ष।त्रिस्तरीय पंचायत की सीढ़ी पर चढ़कर 2022 का रणक्षेत्र फतह करने के संकल्प के साथ समाजवादी युवजन सभा की ऊर्जावान बैठक संपन्न हालांकि बैठक में ब्लॉक व नगर कमेटी का गठन भी किया गया। इसी बहाने आगामी पंचायत चुनाव में सपा का परचम लहराने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा गया। डाक बंगले पर संपन्न हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता में शुमार पारसनाथ यादव ने भी बैठक में शिरकत किया । पंचायत चुनाव में दमखम के साथ चुनाव लड़ने वाली समाजवादी योद्धाओं का भरपूर संपर्क समर्थन करने का संकल्प व्यक्त किया गया यू व जनसभा के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय सिंह राणा ने नवनियुक्त अध्यक्षो का परिचय करवाते हुए दावा किया कि काले कानून व महंगाई की मार झेल रही जनता के बीच में समाजवादी पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जाएगी और उसका यह मिशन 2022 विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended