Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Pragya Singh Thakur) एक बार फिर से चर्चा में हैं. प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को संसद में 'देशभक्त' बताया है. प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान के बाद संसद में हंगामा मच गया. दरअसल, डीएमके (DMK) सांसद ए राजा एसपीजी संशोधन बिल पर लोकसभा में अपनी राय रख रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक उदाहरण देते हुए नाथूराम गोडसे के एक बयान का जिक्र किया. तब प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इसके विरोध में खड़े होकर कहा, देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए.

Category

🗞
News
Comments

Recommended