Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। जिले में शनिवार को 3 सेंटरों पर हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। तय लक्ष्य का 77 फीसद वैक्सीनेशन शनिवार को हुआ। स्वास्थ विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कॉल 906 हेल्थ वर्कर को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगना था। जिनमें से 696 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई गई। जिले में शुजालपुर, शाजापुर और बेरछा तीन स्थानों पर वैक्सीनेशन किया गया। इनमें बेरछा में 81 परसेंट, शुजालपुर में 71 परसेंट और शाजापुर में 77 परसेंट टीकाकरण हो सका।

Category

🗞
News
Comments

Recommended