Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। मंगलवार को बसंत पंचमी के अवसर पर नगर के आदर्श काॅलोनी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पर भगवान खाटूश्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। साथ ही दोपहर में निशान यात्रा निकाली गई। वहीं रात्रि में एक शाम लखदातार के नाम श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। श्याम सेवा परिवार के हरीश व्यास ने बताया कि राजस्थान के खाटुधाम से बाबा खाटुश्याम की प्रतिमा लाई गई। मंगलवार की प्रातः बाबा खाटुश्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पंडितों द्वारा की गई। साथ ही दोपहर 1 बजे निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बग्गी में बाबा श्याम की प्रतिमा शामिल थी। निशान यात्रा आदर्श काॅलोनी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जो कि एबी रोड, टंकी चैराहा, महूपुरा, स्टेशन रोड, धोबी चैराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए व हाथों बाबा का निशान (केसरिया ध्वज) लेकर चल रहे थे। निशान यात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंदिर को फुलों से आकर्षक सजाया गया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended