Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अभिनेत्री कंगना रनोट की शूटिंग के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा मचाया। कांग्रेसियों ने कोल हैंडलिंग प्लांट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। यहीं फिल्म धाकड़ की शूटिंग चल रही है। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इसमें जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अतुलकर सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हंगामे के दौरान कंगना चूरना रेस्ट हाउस में थीं। पुलिस ने उन्हें यहां आने से पहले ही मना कर दिया था। कांग्रेस कार्यकर्ता उस ट्वीट पर कंगना से माफी की मांग कर रहे थे, जिसमें उन्होंने किसानों को आतंकी बताया था। लाठीचार्ज के बाद कांग्रेस IT सेल के जिलाध्यक्ष भूषण कांति ने प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर अभिनेत्री कंगना रनोट के खिलाफ FIR दर्ज की जाए, नहीं तो दोबारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया शनिवार को किसानों के समर्थन में सारनी में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर बैतूल विधायक निलय डागा ने कहा कि कंगना अगर माफी नहीं मांगती हैं तो आगे भी उग्र आंदोलन होगा। कंगना ने हमारे अन्नदाताओंं का अपमान किया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended