Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने लाडो अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला विकासखण्ड, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर दल गठित किया है। उल्लेखनीय है कि 16 फरवरी बसंत पंचमी एवं 14 मई अक्षय तृतीया मुहूर्तों पर सामूहिक विवाह संपन्न होते हैं जिसमें बाल विवाह होने की प्रबल संभावना होती है। इन अवसरों पर विशेष रूप से विवाह पर निगरानी रखते हुए पूरे वर्ष अभियान अंतर्गत बाह विवाह रोकथाम के लिए कायर्वाही की जायेगी। जिला स्तरीय दल में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अध्यक्ष एवं महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी को दल में सदस्य सचिव बनाया है। इसी तरह दल में पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत मुख्य कायर्पालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक एवं चाइल्ड लाइन शाजापुर प्रबंधक को सदस्य बनाया है। इसी तरह ब्लॉक स्तरीय दल भी बनाये गए हैं।

Category

🗞
News

Recommended