Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठास ग्राम में अजीब घटना देखने को मिली। जहां एक साथ दर्जनों महिलाएं खुद पर भूत भूत प्रेत का साया चढ़े होने को लेकर झाड़ फूंक कराने पहुंच गई।लोगों में अंधविश्वास ऐसा की इस खबर को सच मानकर सैकड़ों की तादाद में आसपास के ग्रामीणों ने भी ग्राम कठास स्थित पहाड़ी पर डेरा जमा लिया पता चला कि सोनभद्र के डिबुलगंज निवासी पानमती पत्नी बृजलाल सिंह गोड़ बीते दिनों अपने मायके ग्राम कठास आई जहां उसने एक महिला के ऊपर भूत चढ़ जाने की बात कही और इसे उतारने के लिए उसने आज का दिन चुना। फिर क्या था यह खबर जंगल में आग की तरह आसपास के ग्रामीण इलाकों में फैल गई और दूर दराज से लोग खुद पर से भूत भगाने को लेकर कटासा पहुंचे। जिसे देखने सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण भी जुट गए माहौल बिगड़ता देख स्थानीय सरपंच ने मोरवा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा एक टीम भेजकर अंधविश्वासी लोगों को समझाया गया इसके बाद भी कुछ महिलाएं नहीं मान रही थी, पुलिस की सख्ती के बाद ग्रामीण अपने घर लौट गए,

Category

🗞
News
Comments

Recommended