Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर, सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रीलाइज्ड निमोनिया सक्सेसफूली अभियान का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भोपाल में किया। इस अवसर पर शाजापुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ रही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपशिखा वैभव शर्मा को पीसी सेठी अस्पताल इंदौर का दायित्व सौंपा गया था, जिसके तहत शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम में एकीकृत बाल चिकित्सा इकाई में प्रभारी चिकित्सक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. शर्मा को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि शाजापुर में भी बाल चिकित्सा इकाई के प्रभारी के तौर पर डॉ. दीपशिखा शर्मा ने बच्चों की देखरेख और एसएनसीयू, पीआईसीयू की इकाई को बेहतर बनाकर नवजात शिशुओं का उपचार करवाया था। इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही डॉ. शर्मा के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें मप्र स्वास्थ्य मंंत्रालय के मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया।

Category

🗞
News

Recommended