Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, शामली के गांव खेडीकरमू निवासी जयबीर (45) कैराना तहसील क्षेत्र के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में 33/11 केवी थर्ड डिवीजन विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के रूप में तैनात था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद लाइनमैन को उपचार हेतु शामली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended