Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
लखीमपुर। कोतवाली सदर पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 13.01.21 को थाना कोतवाली सदर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रसौरा मीरपुर निवासी प्रदीप कुमार का शव ग्राम मीरपुर के किनारे पड़ा मिला है। सूचना पर थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु भेजा गया। प्रकरण के संबंध में मृतक प्रदीप की पत्नी की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में सुनील कुमार पासी का नाम प्रकाश में आया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा जुर्म इकबाल करते हुए बताया गया कि दिनांक 12.01.21 की रात्रि को सुनील कुमार पासी के घर पर मृतक एवं अन्य कुछ लोग शराब पी रहे थे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended