Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में अवैध शराब बेचने वालों पर प्रशासन का शिकंजा कस चुका है। आज इंदौर में आबकारी ,पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाये जाने वाले ढाबों को चिन्हित कर उन को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। नावदापंथ में सुकून ढाबा, लसूडिया में मिडलैंड ढाबा को ध्वस्त किया जा चुका है ।बल्ले बल्ले ढाबा और महाकाल ढाबा जो क्रमशः राऊ बायपास एवं गांधीनगर में हैं उन पर भी रिमूवल की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, प्रशासन, पुलिस आबकारी विभाग एवं संबंधित नगर पंचायत की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

Category

🗞
News

Recommended