Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर की घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। सोलंकी को नगरीय विकास संचालनालय भोपाल अटैच कर दिया गया।वहीं कलेक्टर ने भी बुजुर्गों को रेन बसेरे में शिफ्ट करने की जानकारी दी है।
दरअसल इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों ने फुटपाथ पर सोने वाले बुजुर्ग लोगों को निगम की गाड़ी में डाल कर शहर से बाहर छोड़ने की कोशिश की।जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नगर निगम के वाहन से शहर के लाचार, बुजुर्ग लोगों को शिप्रा इलाके में छोड़ा जा रहा था। वहां के ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इस बात का विरोध किया। इसके पश्चात कर्मचारियों ने बुजुर्गों को वापस गाड़ी में चढ़ाया, और रवाना हो गए।

Category

🗞
News
Comments

Recommended