Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली की थाना कैराना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद। पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस द्वारा सूचना पर खुरगान से 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें एक युवक तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सभी थानों से उस संबंध में जानकारी कर कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया था। थाना कैराना पुलिस द्वारा वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के आमिर पुत्र कामिल निवासी ग्राम खुरगान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended