Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
इंदौर में कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। टीकाकरण केंद्र बढ़ जाने के बाद अब प्रतिदिन अधिकाधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। ज़िले में बुधवार को 56 टीकाकरण केंद्रों पर 4548 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया। इंदौर में शुरुआती हफ्ते में सिर्फ 5 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा था, जहां प्रतिदिन 500 से भी कम लाभार्थियों का टीकारण हो पा रहा था, लेकिन केंद्रों की संख्या बढ़ जाने से अब टीकाकरण के लिए प्रतीक्षा सूची तेज़ी से खत्म हो रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended