Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी के हाथरस जिले में प्रेम संबंधों के चलते युवक को गोली मार हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ़्तार किया है,आपको बता दें कि हाथरस जिले की हसायन कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने युवक की गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपियों के पास से एक स्कारपियो कार 1 अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं,वंही अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि 18 जनवरी को सूचना मिली थी कि एक युवक को उसकी परचून की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया था,तभी से पुलिस और एसओजी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी,पुलिस और एसओजी टीम ने सोमवार को युवक को गोली मारने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस द्वारा पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग गोली से घायल हुए पीड़ित की पत्नी से काफी समय से चल रहा था,प्रेम प्रसंग की जानकारी महिला के पति को हो गई थी वंही महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को जान से मारने की नीयत से गोली मार हत्या का प्रयास किया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended