Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या जिले में शिक्षा क्षेत्र बीकापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय भनौली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर विद्यालय परिवार ने पुष्प अर्पित कर किया नेताजी को याद। सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला, अमरजीत वर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे वीर सैनिक थे। इतिहास जिनकी गाथा गाता रहेगा। उनके विचार, कर्म और आदर्श अपनाकर राष्ट्र वह सब कुछ हासिल कर सकता है, जिसका वह हकदार है। सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, मां भारती के सच्चे सपूत थे। नेताजी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के उन योद्धाओं में से एक थे, जिनका नाम और जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों को मातृभूमि के लिए समर्पित होकर कर्म करने के लिए प्रेरणा देता है।उन्होंने आजाद हिंद फौज की कमान संभाल कर अंग्रेजों को भारत से बाहर करने के लिए एक मजबूत सशस्त्र प्रतिरोध खड़ा करने में सफलता हासिल की थी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुशीर अहमद,सहायक अमरजीत वर्मा, साधना त्रिपाठी, संतोष वर्मा, शशि बाला ,प्रतिभा मिश्रा अखिलेश यादव, सौरभ गुप्ता,रही मौजूद।

Category

🗞
News
Comments

Recommended