Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला कस्बे के बाईपास मार्ग पर रूई से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से चालक और परिचालक घायल हो गए। हरियाणा राज्य के जिला पानीपत निवासी ट्रक चालक सतबीर परिचालक छोटे के साथ अपने ट्रक में रूई भरकर हापुड़ के लिए चले थे। गुरूवार को जैसे हीं ट्रक चालक ट्रक को लेकर कस्बे के बाईपास मार्ग पर पहुंचा तो ट्रक का पहिया बाईपास मार्ग हो रहे गहरे गड्ढे में गिर गया। ट्रक का पहिया गहरे गड्ढे में गिरने से ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

Category

🗞
News

Recommended