Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। हिन्दू धर्म को बदनाम व देवी देवताओं का मजाक बनाए जाने के विरोध में तांडव वेब सीरीज के निर्माता अब्बास अली का पुतला गौरक्षा सेना द्वारा जलाया गया। स्थानीय बस स्टैंड पर गुरुवार को पुतला दहन के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरक्षा सेना के सदस्य मोनू राठौर ने बताया कि बॉलीवुड के फ़िल्म निर्माता व निर्देशकों के द्वारा पिछले कई वर्षों से सनातन धर्म को बदनाम करने का कृत्य किया जा रहा है। सुमित गोस्वामी ने बताया कि वेब सीरीज तांडव में वामपंथी विचार धारा नजर आ रही। जिसमे देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। देवी देवताओं पर मजाक हिन्दू समाज कतई बर्दाश नही करेगा इस सम्बंध में गोरक्षा सेना ने आज बस स्टैंड पर नारे बाजी करते हुए वेब सीरीज निर्माता अब्बास अली का पुतला जलाया व प्रधानमंत्री जी के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन दिया। इस मौके पर विशेष रूप बड़ी गौरक्षा सेना के सदस्य एवं हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अनूप किरकिरे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला मीडिया प्रभारी सोनु बना मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended