Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए कहा है कि इस कानून को लेकर सरकार झुकेगी और किसान जीतेंगे। अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी चाहती है कि यह तीनों कानून सरकार वापस ले क्योंकि इन कानूनों से किसानों को कोई लाभ नहीं मिलेगा और ना ही आमदनी दोगुनी होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून से संपूर्ण कृषि बाजार और खेती सिर्फ कुछ लोगों की पहुंच में रह जायेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव श्रावस्ती में आयोजित समाजवादी पार्टी के चिंतन शिविर से वापस लौटते समय बलरामपुर में मीडिया के सवालों के जवाब में यह बातें कहीं। एके शर्मा के यूपी में लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का निजी मामला है ।

Category

🗞
News

Recommended