Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शामली। शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बीस लीटर कच्ची शराब रेक्टीफाइड और यूरिया बरामद किया है। पुलिस ने दोनों शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।  क्षेत्र के गांव गंगेरू पुलिस चौकी इंचार्ज मनेंद्र सिंह मंगलवार की शाम को क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत रोड पर गस्त कर रहे थे। पुलिस ने रोड पर खड़े दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की तो दोनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों युवकों ने बताया कि वह गांव गढ़ी दौलत में कच्ची शराब बेचने के लिए आए थे। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से बीस लीटर कच्ची शराब दो लीटर रेक्टीफाइड और पांच सौ ग्राम यूरिया बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों शराब तस्करों ने अपने नाम मुरसलीम पुत्र जमशैद व आरिफ पुत्र जिंदा निवासी माल्हीपुर थाना कांधला बताया है। पुलिस ने दोनों शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended