Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर जिले मे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक युवक मे 5 साल की मासूम पुलिस बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रम्हपाल सिंह ने बताया कि जलालाबाद थाना अंतर्गत लालपुर गांव में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची सोमवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक शिवा 18 उसे बहला- फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया। और उसके साथ दुराचार किया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बच्ची जब आरोपी के चुंगल से छूटी तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई तब परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। तो वही पुलिस ने आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। और बच्ची को चिकित्सीय जांच व प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended