Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भोपाल: क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थ के कारोबार मे लिप्त दो गांजा तस्कर को किया गिरफतार। 21 किलो गाँजा व 01 मोपेड मेस्ट्रो वाहन जप्त। दोनो आरोपियों से 21 किलो अवैध मादक पदार्थ कीमत 02 लाख 10 हजार रूपये व एक मोपेड वाहन, मेस्ट्रो वाहन कीमत 50 हजार रूपये के विधिवत् जप्त कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के द्वारा सारणी स्टेशन पर उडीसा से गांजा मंगवाया जाता था और फुटकर ग्राहकों को ढूंढकर थोडी-थोडी मात्रा में माल खपाया जाता था। दोनो आरोपी बेतूल से गांजा लेकर भोपाल में माल खपाने के लिये आये थे। मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति दोपहर 3 से 4 बजे के लगभग मेस्ट्रो गाडी से गाँजा लेकर कस्तूरबा अस्पताल के सामने हाट बाजार गोविन्दपुरा ग्राहक को सप्लाई करने के लिये आने वाले है। यदि उन्हे समय पर पकड लिया गया तो भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिल सकता है नहीं तो वह पकड से काफी दूर हो जायेंगे।

Category

🗞
News

Recommended