क्रिसमस के लिए बस 3 दिन बचे हैं, कोरोना महामारी के कारण सजावट सामग्री की खरीद में भरी गिरावट देखी गयी जिसके कारण क्रिसमस का उत्साह फीका नजर आ रहा है। सजावट सामग्री बेचने वाले दुकानदार अपनी दुर्दशा व्यक्त करते हुए कहते हैं कि, “जो लोग 1,000 रुपये की सामग्री खरीदते थे, उन्होंने अपना बजट 400 रुपये तक कम कर दिया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण उत्पादों की कीमतें भी बढ़ गई हैं।"
Comments