Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में गुंडों की संपत्ति तोड़ने के अभियान के तहत आज तीसरे दिन में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले शेख मुख्तियार के कब्जे से अतिक्रमण हटाया। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के एंटी माफिया अभियान के तहत सुबह निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह, उपायुक्त लता अग्रवाल निगम टीम के साथ एलआइजी लिंक रोड चौराहे पर पहुंची और फिर यहां से जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर राधिका कुंज कॉलोनी पहुंची। यहां पर शेख मुख्तियार के सरकारी जमीन पर बने अवैध गोदामों और दुकानों को ध्वस्त किया गया। जानकारी अनुसार मुख्तियार के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन केस दर्ज हैं। उनसे रौब के दम पर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर 15 दुकान और बड़े गोडाउन तैयार कर रखे थे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended