Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में बुंदेली समाज के लोगों ने खून से खत लिखकर प्रधानमंत्री मोदी को सन्देश भेजा है । खून से लिखे गए इस खत में प्रधानमंत्री मोदी से बुन्देलखण्ड पृथक राज्य बनाए जाने की अपील की गई है। इससे पूर्व भी 09 बार खून से खत लिखकर बुंदेली समाज के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री से बुन्देखण्ड राज्य बनाए जाने की मांग की जा चुकी है । शहर के अंबेडकर पार्क में बुंदेली समाज के सदस्यों द्वारा खून से लिखा गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए इस खत में बुंदेली समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथक बुन्देलखण्ड राज्य बनाए जाने की अपील की गई है । बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया है कि एक नवंबर को देश में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और केरल जैसे छह राज्यों का स्थापना दिवस है लेकिन बुंदेलखंड का बर्बादी दिवस है। वे खुशियां मना रहे हैं और हम काला दिवस मनाने को मजबूर हैं। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended