Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मंदसौर। नमो ग्रुप द्वारा गोशाला में गौ माता को खली के लड्डुओं का आहार कराया गया ततपश्चात भूत भावन भगवान पशुपतिनाथ जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व मंदसौर नगर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा का स्वागत किया गया। श्री वर्मा ने नमो ग्रुप के उद्देश्यों से अवगत कराया व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। जिला अध्यक्ष श्री विश्व मोहन अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप के उद्देश्यों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाया जाएगा।जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती रक्षा जैन ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा और उनके अधिकारों के प्रति सजग कराया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन श्री घनश्याम खत्री ने करा व आभार गोपाल पसारी ने माना।

Category

🗞
News
Comments

Recommended