Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के दौरान थाना सिंगाही पुलिस द्वारा ग्राम रहीमपुरवा से शातिर हिस्ट्रीशीटर/वन माफिया टेनी उर्फ करतार सिंह पुत्र करनैल सिंह नि0 ग्राम बघौड़िया थाना सिंगाही (खीरी) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तंमचा नाजायज 315 बोर व दो अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व से करीब 03 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended