Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
लखीमपुर खीरी- थाना सम्पूर्णानगर पर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 10.10.20 की रात्रि में आपसी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट व लड़ाई-झगड़ा हो गया जिस दौरान सुनील कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी गदनिया थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी पलिया ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उक्त सूचना पर थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0सं0 202/20 धारा 452/302 भादवि0 बनाम 1. रामआसरे पुत्र रामऔतार 2. सुरेश पुत्र रामऔतार 3. नारेन्द्र पुत्र रामआसरे 4. जितेन्द्र पुत्र सुरेश सर्व नि0गण ग्राम गदनिया थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी पंजीकृत कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 नामजद अभियुक्तों रामआसरे, सुरेश, नारेन्द्र उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से आलाकत्ल 01 अदद तलवार बरामद किया गया है। अग्रिम कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended