Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत में 43 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से स्वस्थ हुए : भारत में 24 घंटे में सामने आए 86 हजार 961 नए मामले। 24 घंटे में 1,130 लोगों की मौत। कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 54 लाख 87 हजार। 43 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से हो चुके हैं ठीक। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख से अधिक। 87 हजार 882 लोगों की हो चुकी है मौत।
किसान बिल पर हंगामा करने वाले 8 सांसद निलंबित : राज्यसभा में हंगामा करने वाले 8 सासंदों को एक हफ्ते के लिए किया गया निलंबित। डेरेक ओ'ब्रायन, संजय सिंह, राजीव सातव, केके रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और एलामरम करीम को मौजूदा सत्र के लिए किया गया निलंबित। कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान किया था हंगामा।
भारत-चीन के बीच कमांडर लेवल की बातचीत : भारत और चीन की सेनाओं के बीच कोर कमांडरों की छठे
दौर की बातचीत। सैनिकों को पीछे हटाना और तनाव घटाने पर बनी 5 सूत्री सहमति के क्रियान्वयन पर जोर।
भारत ने पैंगोंग झील के करीब टकराव वाले स्थानों के आसपास 20 से अधिक पर्वत चोटियों पर अपना वर्चस्व किया
मजबूत।

4. ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी : ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी
बारिश का अनुमान। केरल-कर्नाटक के 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट। कर्नाटक में
पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने कहर बरपाया। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आपदा मोचन बल
के जवान तैनात।5. मुंबई के भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी : मुंबई से सटे भिवंडी में 3 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 10
लोगों की मौत। सोमवार तड़के 3.30 बजे यह हादसा हुआ। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दमकल और पुलिस टीमों
ने चलाया राहत कार्य।
6. चलीं 40 क्लोन ट्रेनें : भारतीय रेलवे ने आज से कुछ खास रूट्स पर शुरू कीं 40 क्लोन ट्रेनें। ये ट्रेनें श्रमिक
स्पेशल और स्पेशल ट्रेनों के अलावा होंगी। क्लोन ट्रेनें यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों के बीच
चलेंगी। जिन स्टेशनों के लिए ज्यादा यात्री हैं, वहां ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए क्लोन ट्रेनें चलेंगी।
7. श्रुति मोदी और जया साहा से पूछताछ : सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी के
सामने पेश होंगी सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और उनकी 'टैलेंट मैनेजर' जया साहा। एनसीबी के विशेष
जांच दल के एक सदस्य के कोरोनावायरस संक्रमित होने 16 सितंबर को टल गई थी पूछताछ।
8. पहले ओवर में चोटिल हुए अश्विन : रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन
पंजाब के बीच मैच के दौरान आर. अश्विन हुए चोटिल। कंधे में चोट लगी चोट। चोट इतनी खतरनाक थी कि उन्हें
पहले ही ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा।
9. दिल्ली ने सुपर ओवर में पंजाब को हराया : दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल-13 में खेले गए
रोमांचक मैंच में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया। दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच था।
दिल्ली ने किसी तरह 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। पंजाब भी 20 ओवरों में 8
विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
10. इमरान के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का आंदोलन : पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के 'तत्काल' इस्तीफे की मांग की। इमरान को सरकार से बाहर करने के लिए देशव्यापी विरोध आंदोलन के लिए बनाया गठबंधन। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी कर रहा है आंदोलन की अगुवाई।

Category

🗞
News
Comments

Recommended