Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी। पॉक्सो एक्ट का कैदी पुलिस कस्टड़ी से हथकड़ी लगा हुआ फरार हो गया। न्यायालय में पेश करने को लेकर जिला मुख्यालय जाते समय बाइक में पेट्रौल भराने के दौरान पाक्सो एक्ट का कैदी के फरार होने की सूचना से हड़कम्प मच गया। पुलिस खेतों में आरोपी की तलाश कर रही है। मितौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरहिया निवासी हीरालाल को पकड़कर पुलिस थाने लाई थी। उस पर गांव की ही एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे उसे न्यायालय पेश करने के लिए जिला मुख्यालय बाइक पर एक सिपाही व होमगार्ड के साथ भेजा था। बताते है कि कांस्टेबल राजकुमार व होमगार्ड के साथ बाइक से उसे जिला मुख्यालय लिए जा रहा थे। तभी लखीमपुर रोड पर कचियानी मोड़ के निकट एक पेट्रोल पम्प पर बाइक में पेट्रोल भराने के दौरान ही कैदी मौका देखकर फरार हो गया। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती उसके पहले ही कैदी गन्ने खेतों मेंं की और भाग गया। हथकड़ी सहित कैदी फरार होने की सूचना मिलते ही थाने से भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक पुलिस गन्नें व धान के खेतों में तलाश कर रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended