Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा जनपद के थाना डौकी क्षेत्र के गांव पैतीं खेड़ा में भोले नामक युवक ने सोनू नामक युवक की गर्दन पर फरसा मारकर किया जान लेने का प्रयास। जैसे ही सोनू की गर्दन पर फरसा लगा तो सोनू की चीख निकल पड़ी। दौड़कर परिवार वाले सोनू के पास पहुंचे तो भोले नामक युवक भागने लगा और जाते - जाते जान से मारने की धमकी भी दे गया। विगत रात्रि को करीब 2:30 पर सोनू अपने घर के आंगन में सो रहा था तो उसी वक्त भोले ने सोनू के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया जिससे गंभीर रूप से घायल सोनू को आगरा पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर सोनू के पिता ने अजीज ने थाना डौकी में भोले पुत्र दौजी राम कुशवाहा के खिलाफ थाना डौकी में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिससे थाना डौकी प्रभारी अशोक कुमार ने मय फोर्स के साथ भोले नामक युवक के यहां लगातार दबिश दे रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended