Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भरथना- मुख्यमंत्री का पुतला फूंके जाने के विरोध में भाजपाइयों ने सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही के लिए थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। सोमवार को कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह को भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनूप जाटव द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि बीती 30 अगस्त को नगर के मुहल्ला कृष्णा नगर बम्बा की पुलिया पर चार नामजद सपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला बनाकर जलाया गया था।, जो एक दण्डनीय अपराध है। भाजपाईयों ने सम्बन्धित सपा नेताओं- कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की माँग की है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी (बद्री), त्रिलोकी पोरवाल, मनोज गुप्ता, कुलदीप यादव, अंशू वर्मा, बण्टू यादव, पंकज दुबे, सुधीर कठेरिया, कप्तान चक, नवनीत गुप्ता, अंकुर त्रिपाठी आदि भाजपाई मौजूद रहे। फोटो-

Category

🗞
News
Comments

Recommended