Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
दतिया। आज किला चौक दतिया में जन आक्रोश सभा का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री विशेष अतिथि के रूप में डा गोविंद सिंह जी पूर्व मंत्री, कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री, घनश्याम सिंह विधायक, राजेन्द्र भारती पूर्व विधायक दतिया, फूल सिंह बरैया पूर्व विधायक शामिल हुये। कार्यक्रम के आयोजक महेन्द्र बौद्व पूर्व गृह मंत्री, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मप्र कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में हजारो की संख्या में कार्यकतागण शामिल हुये, डबरा से महाराजसिंह राजौरिया प्रांतीय संयोजक अनुसूचित जाति विभाग मप्र कांग्रेस कमेटी सैकडो कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर आगामी उपचुनावो हेतु वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष दावेदारी पेश की। डबरा से राजौरिया के साथ गोपालदास गुप्त पूर्व अध्यक्ष मप्र युवा कंाग्रेस डबरा, सुरेन्द्र सिंह राजौरिया, दीपक राजौरिया, ठाकुरदास राजे, छन्नू जाटव, आदित्य राजौरिया, भगवानलाल कुशवाह आदि कांग्रेसी शामिल हुये, वही दतिया की क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में पुरानी कलेक्टरेट में ज्ञापन सौंपा गया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended