विश्वास वह शक्ति है जो निराशा भरी जिंदगी मे पुनः प्रकाश की किरण भर देती है। आज के परिवेश मे प्रत्येक व्यक्ति विभिन्न तरह की समस्याओ से जूझ रहा है। जिनमे सबसे एक आम समस्या यह है कि वह स्वयं पर और किसी दूसरे पर विश्वास नहीं कर पाता हैं। उसकी यह समस्या दूसरे कई अन्य समस्याओ को जन्म देती है। बहुत से लोग अपनी क्षमताओं, कौशल, प्रतिभा, राय, और कई अन्य पहलुओं पर स्वयं पर ही संदेह करते हैं। विश्वास और आत्मविश्वास की कमी के कारण वह किसी भी कार्य को पूर्ण नहीं कर पाते हैं और हीन भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। विश्वास की कमी के कारण ही व्यक्ति रिश्तो के आपसी सामंजस्य मे भी संतुलन स्थापित नहीं कर पाता है जो उसके जीवन मे पारिवारिक समस्या को जन्म देती है। यहाँ पर विश्वास से सम्बंधित कुछ ऐसे विचार प्रस्तुत किये जा रहे हैं जिन्हे हम यदि अपने जीवन मे ग्रहण करते हैं तो हम स्वयं मे विश्वास और आत्मविश्वास की कमी के खालीपन को भर सकते हैं।
Comments