Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
पाकिस्तान से आई गीता के परिजनों को अब पुलिस छत्तीसगढ़ में तलाश कर रही है। दरअसल गीता इंदौर के मुख बधिर आश्रम में रह रही है, जिसने पिछले दिनों अपनी शादी की इच्छा जाहिर की थी।गीता के स्वयंवर के लिए बड़ी संख्या में लड़के भी आए थे ,लेकिन उस दौरान गीता ने शादी से इंकार कर दिया था। अब एक बार फिर इंदौर पुलिस गीता के परिजनों को ढूंढने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए पुलिस उसके खानपान पर नजर बनाए हुए थी, जिससे पुलिस को यह लिंक मिली है की गीता का खानपान उसके छत्तीसगढ़ से ताल्लुक होने की ओर इशारा कर रहा है। वही एक साउथ के हीरो को भी गीता ने पहचानने की कोशिश की है। जो इशारा कर रहा है कि उसका ताल्लुक कहीं ना कहीं छत्तीसगढ या साउथ के इलाकों से है।लिहाजा एक बार फिर इंदौर पुलिस ने गीता की परिजनों की तलाश शुरू की है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार गीता के अपने उसे मिल पाते हैं या नहीं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended