Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सीतापुर में मोबाइल चोरी के आरोप और जेल जाने के भय से एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने खुदकुशी के पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसपे दो लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में मोबाइल स्वामी और उनके परिजनों के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।


फांसी लगाकर की आत्महत्या

शहर कोतवाली क्षेत्र की हैं। यहां के मोहल्ला कस्बा शेखसराय पटिया निवासी मोलहे का 20 वर्षीय पुत्र हसीब ने अपने दोस्त साहिद को पांच हजार रुपये दिए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक हसीब को दोस्त साहिद ने 5 हजार रुपये देने के बदले उसे अपना फ़ोन रखने के लिए दिया और साथ ही यह कहा था कि इस फ़ोन को ऑन नही करना और न ही इसमे किसी प्रकार का कोई सिम डालना। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट के मुताबिक मृतक के दोस्त ने अपना फ़ोन चोरी होने की बात घर पर बतायी लेकिन जब कुछ दिन तक पैसे वापस नही मिले तो मृतक फ़ोन को ऑन कर चलाने लगा और तभी से उस फ़ोन पर दोस्त के परिजनों के फ़ोन आने लगे। परिजनों को जब इस मामले की जानकारी हुयी तो मृतक के घर जाकर मृतक को धमकाया और चोरी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे मोबाइल ले लिया और बकाया 5 हजार रुपये भी बाद में देने की बात कही।

Category

🗞
News
Comments

Recommended