Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष व फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद। 8 दिन पूर्व रंजिशन दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष व फायरिंग हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में 14 नामजद व 8 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई। गत 3 अगस्त को मोहल्ला कायस्थवाडा में 2 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में इस्तकार कुरैशी व तहसीन कुरैशी के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव फायरिंग व धारदार हथियार चले थे। फायरिंग व धारदार हथियार चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी जिसके बाद सीओ प्रदीप सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों के घायल 8 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया था। पुलिस ने मौके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा की ओर से 14 नामजद आरोपियों मोहम्मद शादाब, मोहसिन, फरमान, इस्तकार, शमीम, आसिफ, तहसीम, नाजिम, नईम, मुजम्मिल, उम्मीद निवासीगण मोहल्ला कायस्थवाडा, महबूब, इमरान निवासी गंगेरू थाना कांधला व शादाब निवासी पलडी थाना शाहपुर सहित सात आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एक राय होकर लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से वार कर मारपीट करना, धारदार हथियारों से वार करना, गाली गलोज करना, जान से मारने की धमकी देना व एक दूसरे के ऊपर ईट पत्थर से प्रहार करना जिससे मौके पर शांति व्यवस्था भंग हो जाना तथा आंतक का माहौल पैदा करने सहित 7 सी.एल.ए.एक्ट व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended