Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (Satish shah) ने रविवार को यह खुलासा किया कि पिछले महीने वे कोविड-19 (covid-19) से संक्रमित पाए गए थे और उन्होंने अपनी देखभाल करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया। 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'ये जो है जिंदगी' से मशहूर 69 वर्षीय अभिनेता को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 जुलाई को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


शाह ने पीटीआई को बताया कि मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। निर्देशों के अनुसार मुझे 11 अगस्त तक खुद को क्वारंटाइन रहना है। मुझे बुखार हुआ था और मैंने उसके लिए दवाएं ली थीं। लेकिन फिर मुझे जांच कराने के लिए कहा गया और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। उसके तुरंत बाद मैं अस्पताल में भर्ती हो गया।


उन्होंने कहा कि मैं सभी को यही करने के लिए कहूंगा क्योंकि वे आपका 24 घंटे ध्यान रखते हैं और खतरा टल जाता है। आपको डरने की जरूरत नहीं है। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मेरी देखभाल कर मुझे ठीक करने के लिए लीलावती अस्पताल के फरिश्तों को धन्यवाद देना काफी नहीं है। भगवान आप पर कृपा बनाए रखें।

Category

🗞
News

Recommended