Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
50 लोगो का हुआ कोरोना एंटीजेन टेस्ट। जनपद के जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सीय टीम के सदस्यों द्वारा शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 50 लोगों का कोरोना वायरस का एंटीजेन टेस्ट किया गया जिसमें डब्लूएचओ के मॉनिटर के सम्पर्क में आए उसके भाई की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। नोडल चिकित्सा अधिकारी डा. दिग्विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को चिकित्सीय टीम के सदस्यों जयसिंहपुर की चिकित्सीय टीम ने 50 लोगो का किया जिसमे आलोक, दिवाकर, सीनियर हेल्थ इंस्पेक्टर देवी प्रसाद तिवारी ने कोरोना वायरस एंटीजेन टेस्ट किए। जिसमे डब्लूएचओ के मॉनिटर रूपेश सिंह जो कि पूर्व में पाजीटिव पाए गए थे, उनके सम्पर्क में आए एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव पायी गयी है। चिकित्सीय टीम के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के कुल 50 व्यक्तियों के एंटीजेन टेस्ट किये गए जिसमे एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है।

Category

🗞
News

Recommended