Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों में भी कोरोना के लक्षण दिखे हैं। उन्हें और उनके परिवार को हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने जांच कराने का फैसला किया था। इसकी जानकारी खुद राजामौली ने सोशल मीडिया पर दी है।


राजामौली ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे परिवार के सदस्यों और मुझे कुछ दिनों से हल्का बुखार था। यह धीरे-धीरे खुद ही कम हो गया लेकिन हमने फिर भी टेस्ट करवाया। रिपोर्ट में पता चला है कि हममें COVID-19 के हल्के पॉजिटिव लक्षण हैं। हमें डॉक्टरों की सलाह पर होम क्वारंटाइन किया गया है।'


उन्होंने लिखा, हम सभी में फिलहाल कोई लक्षण नहीं हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं लेकिन सभी सावधानियों और निर्देशों का पालन कर रहे हैं। बस एंटीबॉडी के विकसित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि हम अपने प्लाज्मा को दान कर सकें।

Category

🗞
News

Recommended